• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
फैन ने स्टेज पर चढ़कर कनिका कपूर से की बदतमीजी, लाइव शो से वीडियो वायरल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 दिसम्बर 2025,  08:26 PM IST
  • 325
फैन ने स्टेज पर चढ़कर कनिका कपूर से की बदतमीजी, लाइव शो से वीडियो वायरल

सिंगर कनिका कपूर के साथ हाल ही में एक घटना हुई जब वह मेघालय में आयोजित मेगॉन्ग फेस्टिवल 2025 में परफॉर्म कर रही थीं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें लाइव शो के दौरान कनिका कपूर से एक फैन ने बद्तमीजी की।

इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कनिका स्टेज पर लाइव परफॉर्म करती हैं और अचानक एक अनजान शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज पर चढ़ जाता है और उनके पैरों से लिपट जाता है। कनिका तुरंत उसे पीछे करती हैं औप बचती नजर आती हैं। वहीं एक सिक्योरिटी उस शख्स को पकड़ लेता है। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे खींचकर मंच से नीचे उतारा, लेकिन जिस आसानी से वह मंच तक पहुंच गया, उसने दर्शकों और आयोजकों दोनों को हैरान कर दिया।

गौर करने वाली बात यह रही कि कनिका कपूर ने पूरी घटना के दौरान अपना संयम नहीं खोया और बिना रुके गाना जारी रखा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter