• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी पवन तम्बूले गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 दिसम्बर 2025,  07:13 PM IST
  • 204
ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी पवन तम्बूले गिरफ्तार

दुर्ग। पुलगांव पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी पवन तम्बूले (उम्र 26 वर्ष, निवासी शंकर नगर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। इससे पहले इस केस में एक अन्य आरोपी टीकम बंजारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कैसे फैला सट्टेबाजी का जाल
दिनांक 03 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलगांव चौक के पास टीकम बंजारे नामक युवक अपने मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने मोबाइल पर इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच में हार-जीत पर पैसे का दांव लगा रहा था।
मोबाइल की जांच में ऑनलाइन सट्टा ऐप और सट्टेबाजी के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें टीकम ने अपने दोस्त पवन तम्बूले का नाम बताया। उसके अनुसार पवन तम्बूले ने ही उसे आईडी और पासवर्ड बनाकर उपलब्ध कराया था, जिसके जरिए ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था।
फरार आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
घटना के बाद मुख्य आरोपी पवन तम्बूले फरार हो गया था। पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अंततः उसे शंकर नगर मुक्तिधाम के पास से पकड़ा। आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनमें सट्टेबाजी से जुड़े तकनीकी साक्ष्य पाए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है। पुलगांव पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में संलिप्त अन्य संभावित व्यक्तियों की भी तलाश शुरू कर दी है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter