• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बीजापुर और भी
सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अक्टूबर 2024,  05:06 PM IST
  • 267
केरिपु 199 मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में था पदस्थ बीजापुर-रायपुर । जिले के भैरमगढ़ के पातरपारा में स्थित केरिपु 199 मुख्यालय में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पातरपारा स्थित केरिपु 199 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक पवन कुमार टावर मोर्चा नंबर 2 में ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही पवन कुमार ने गुरुवार को दोपहर 2.00बजे के आसपास स्वयं के सर्विस रायफल से खुद को गोली मार लिया। घटना के बाद जवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ लाया गया जहाँ डाक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दीया। प्रधान आरक्षक पवन कुमार रेवाड़ी हरियाणा का रहने वाला था। उक्त घटना की भैरमगढ़ थाने में मर्म पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है और जवान के शव को पीएम पश्चात गृह ग्राम के लिए रवाना कर दीया गया है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter