• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
कंपनी से कापर केबल चोरी के फरार दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 दिसम्बर 2025,  07:17 PM IST
  • 280
कंपनी से कापर केबल चोरी के फरार दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

थाना पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीबीबी इंफ्रा प्रायवेट लिमिटेड, रसमड़ा मामला
दुर्ग। 
थाना पुलगांव पुलिस ने बीबीबी इंफ्रा प्रायवेट लिमिटेड कंपनी, रसमड़ा (जोरातराई मार्ग) से कापर केबल चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे, जिन पर लगातार पुलिस की दबिश के बाद अंततः दोनों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी की रिपोर्ट पर 1 नवंबर 2025 को कंपनी में निर्माण सामग्री के रूप में रखे गए एशियन केबल (KEC) के लगभग 100 मीटर कापर केबल जिसकी कीमत ₹6,00,000 है, को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने पर अपराध क्रमांक 542/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले ही 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए माल व सामान सहित कुल लगभग ₹12,00,000 की संपत्ति बरामद कर जेल भेज दिया था। वहीं, तीन आरोपी फरार थे, जिनमें से दो – लोमन धनकर (28 वर्ष) और नारायण ढीमर (25 वर्ष), निवासी नेवई बस्ती – पुलिस की लगातार छापेमारी से दबाव में आकर न्यायालय में उपस्थित हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में उपयोग की गई कटर मशीन भी जप्त कर ली गई है। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अमित कुमार अंदानी – थाना प्रभारी पुलगांव, खेलन सिंह साहू – चौकी प्रभारी अंजोरा, प्रार. सूरज पांडे (1221) की भूमिका रही।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter