• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नेवई थाना क्षेत्र में 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 दिसम्बर 2025,  06:10 PM IST
  • 208
नेवई थाना क्षेत्र में 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MCX में भारी मुनाफे का झांसा देकर किया गया था करोड़ों का फर्जी निवेश घोटाला
दुर्ग। 
नेवई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने स्वयं को MCX कंपनी से जुड़ा हुआ बताते हुए प्रतिमाह 03 से 07 प्रतिशत लाभांश देने का झांसा देकर आवेदकों से राशि इन्वेस्ट कराई थी। बाद में फर्जी बॉन्डपेपर देकर उनके खातों में 49,50,000 रुपए छलपूर्वक जमा कराकर धोखाधड़ी की गई।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 409, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
-मुख्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार
प्रकरण में पहले आरोपी प्रकाश चंद्र पाढ़ी को 25 सितंबर 2025 को संबलपुर (उड़ीसा) से गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत किया गया था, जो वर्तमान में केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध है।
-दूसरा आरोपी भी उड़ीसा जेल से गिरफ्तार
उसी मामले का दूसरा आरोपी संतोष कुमार आचार्य (44 वर्ष), निवासी भानुपाली, जिला संबलपुर (उड़ीसा) पहले से ही थाना भानूपाली के अपराध क्रमांक 41/25, धारा 316(2), 318(2), 336(2), 340(2) बीएनएस के प्रकरण में सर्किल जेल संबलपुर में निरुद्ध था।
प्राप्त सूचना के आधार पर न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को दुर्ग लाकर उक्त धोखाधड़ी प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड लिया जा रहा है।
-पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में ..
थाना प्रभारी नेवई – उनि कमल सिंह सेंगर
उनि सुरेंद्र तारम
आर. 612 हेमंत नेताम
आर. 1603 रवि बिसाई
का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter