देश की 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि में से 11,152 एकड़ पर अतिक्रमण, संसद में केंद्र सरकार का खुलासा
समाचार: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि देशभर में फैली लगभग 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि में से करीब 11,152 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से दी।
रक्षा मंत्रालय से यह विस्तृत जानकारी मांगी गई थी कि देश में उपलब्ध कुल रक्षा भूमि में से कितनी जमीन खाली है, कितनी अवैध कब्जे में है और कितनी कानूनी विवादों में फंसी हुई है। मंत्रालय ने बताया कि 11,152 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा है, जबकि 8,113 एकड़ जमीन कानूनी विवादों में उलझी हुई है।
इसके अलावा 45,906 एकड़ रक्षा भूमि को ‘अतिरिक्त श्रेणी’ में रखा गया है, जिसमें ऐसी जमीन शामिल है जिसका प्रत्यक्ष उपयोग फिलहाल संभव नहीं है या उपयोग की प्रतीक्षा में है।
सरकार द्वारा दिए गए इस विवरण से देशभर में रक्षा संपत्तियों की वर्तमान स्थिति और उनके प्रबंधन पर गंभीर प्रश्न उठे हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अतिक्रमण हटाने, विवादों को सुलझाने और भूमि के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment