• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
गृह मंत्रालय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 दिसम्बर 2025,  08:13 PM IST
  • 378
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय को मिले खुफिया इनपुट के बाद Z+ सुरक्षा के बावजूद भोपाल और दिल्ली स्थित उनके आवासों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले खुफिया इनपुट के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इनपुट मिलते ही देर रात दिल्ली और भोपाल स्थित उनके आवासों पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनाती के आदेश दिए गए, जिस पर संबंधित एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

आवास की सुरक्षा भी सख्त

भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र स्थित शिवराज सिंह चौहान के बी-8 आवास के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग को और मजबूत किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी गई है। प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी जांच की जा रही है, जबकि आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त भी तेज कर दी गई है।

दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के सरकारी आवास की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

पहले से Z+ सुरक्षा में हैं शिवराज

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जो देश की सबसे उच्च सुरक्षा श्रेणियों में शामिल है। Z+ सुरक्षा के तहत एनएसजी कमांडो समेत करीब 55 प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसके बावजूद ताजा खुफिया इनपुट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter