• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 दिसम्बर 2025,  08:19 PM IST
  • 444
भोपाल मेट्रो का लोकार्पण 20 दिसंबर को होगा। मिंटो हॉल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। पहले फेज में एम्स से सुभाष नगर तक चलेगी मेट्रो।

भोपाल मेट्रो का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब मेट्रो का लोकार्पण 21 की जगह 20 दिसंबर को होगा। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि भोपाल में मेट्रो का उद्घाटन मिंटो हॉल में आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री और CM दिखाएंगे हरी झंडी, PM मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे। वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मिलकर भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

एम्स से सुभाष नगर तक दौड़ेगी मेट्रो

पहले चरण में आरेंज लाइन के 7.5 किलोमीटर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। यह रूट एम्स मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक जाएगा। इससे हजारों यात्रियों को रोजाना राहत मिलेगी और यात्रा समय भी कम होगा। मेट्रो संचालन, किराए और अन्य जरूरी विवरण सोमवार को जारी किए जाएंगे।

100 वर्ष की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्रोजेक्ट

अधिकारियों के अनुसार भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट अगले 100 वर्ष की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शुरुआत में यात्रियों की संख्या कम रहने की उम्मीद है, लेकिन पूरा रूट खुलने के बाद मेट्रो का उपयोग तेजी से बढ़ेगा।

मेट्रो स्टेशनों पर तेज गति से चल रहा फाइनल टच का काम

जिन स्टेशनों पर बाहरी कार्य बाकी है, उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। मेट्रो अमला 24 घंटे काम कर रहा है। सिक्योरिटी और अन्य स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। स्टेशनों को यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png
813030820260459501008965901.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter