• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 दिसम्बर 2025,  08:23 PM IST
  • 488
मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त: बालाघाट में अंतिम दो माओवादियों ने भी हथियार डाले, सीएम यादव ने कहा- ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के उन्मूलन का संकल्प अब साकार हो चुका है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर 2025 ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि मध्यप्रदेश अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो गया है।

42 दिन में 42 नक्सलियों का समर्पण

सीएम यादव ने बताया कि पिछले 42 दिनों में मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ (MMC) जोन में कुल 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से सभी पर मिलाकर 7 करोड़ 75 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बालाघाट में अंतिम दो नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

मुख्यमंत्री की वर्चुअल मौजूदगी में बालाघाट के अंतिम दो सक्रिय नक्सली- दीपक उइके और रोहित ने गुरुवार, 11 दिसंबर को आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही MP की धरती पर नक्सलियों का अंतिम केडर भी समाप्त हो गया।

लाल सलाम को आखिरी सलाम

सीएम यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस व बलिदान के कारण बालाघाट जिले से लाल सलाम को आखिरी सलाम कर दिया गया। 


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png
813030820260459501008965901.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter