• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नगपुरा में शिव महापुराण कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 दिसम्बर 2025,  09:48 AM IST
  • 366
नगपुरा में शिव महापुराण कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती

दुर्ग। दिनांक 17 दिसंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक ग्राम नगपुरा में प्रख्यात शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का आयोजन जैन मंदिर के पास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Image after paragraph

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 16 दिसंबर 2025 को सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल एवं समीक्षा की गई। इस आयोजन के लिए 30 राजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 450 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Image after paragraph

कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों एवं चोरों की धरपकड़ के लिए सादी वर्दी में भी पृथक से पुलिस बल तैनात किया गया है।दुर्ग पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter