• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने प्रीतपाल बेलचंदन, सरकार व संगठन का जताया आभार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 दिसम्बर 2025,  10:00 AM IST
  • 277
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने प्रीतपाल बेलचंदन, सरकार व संगठन का जताया आभार

17 दिसंबर को दोपहर 1 बजे करेंगे पदभार ग्रहण
दुर्ग। 
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद किसान नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने भारतीय जनता पार्टी संगठन, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस नियुक्ति को सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया है।
जारी विज्ञप्ति में प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि अविभाजित दुर्ग जिला—दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा—के किसानों, कृषक समूहों और सहकारी समितियों के हित में सहकारिता को सशक्त माध्यम बनाकर कार्य किया जाएगा। किसानों की प्रगति और आर्थिक मजबूती के लिए सहकारी बैंक की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं प्रभावी बनाने का निरंतर प्रयास रहेगा।
उन्होंने कहा कि सहकारिता के मूल मंत्र विश्वास, सहभागिता और विकास को केंद्र में रखकर किसानों को समय पर ऋण, बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ और नई संभावनाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी जनप्रतिनिधियों, सहकारी साथियों और किसानों के सहयोग से दुर्ग संभाग में सहकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।
गौरतलब है कि प्रीतपाल बेलचंदन 17 दिसंबर 2025, बुधवार को दोपहर 1 बजे दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter