• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
रतलाम के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 दिसम्बर 2025,  02:34 PM IST
  • 319
कहा-पारिवारिक और विधानसभा क्षेत्र के दायित्व निभाने के कारण काम नहीं कर पा रहा

आलीराजपुर के बाद रतलाम ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पारिवारिक और विधानसभा क्षेत्र के दायित्व के निर्वहन के कारण वे काम नहीं कर पा रहे हैं।

जीतू पटवारी दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इसके करीब 18 महीने बाद अगस्त 2025 में उन्होंने 71 जिला अध्यक्षों की घोषणा की थी। इसमें हर्ष विजय गहलोत का भी नाम शामिल है। उन्हें पहले से रिक्त रतलाम ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया था।

नियुक्ति के करीब 4 महीने बाद ही गहलोत ने पद से इस्तीफा दे दिया। 6 दिसंबर को आलीराजपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने लिखा था कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया है।

एक दिन पहले ही हुई ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 2 साल का कार्यकाल पूरा करते हुए मंगलवार को ही 780 ब्लॉक और उप ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नियुक्ति के दूसरे ही दिन रतलाम जिला अध्यक्ष का इस्तीफा आ गया।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter