• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयानः कहा- देश में वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड का भी निर्माण करना होगा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अक्टूबर 2024,  08:31 PM IST
  • 520
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि- देश में वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड का भी निर्माण करना होगा। जितनी जमीन वक्फ बोर्ड ने हथिया कर रखी है उतनी ही जमीन सनातन बोर्ड को भी देनी होगी। देश के संसद और एयरपोर्ट की जमीनें वक्फ बोर्ड की होने का दावा किया जा रहा है।हालात ऐसे ही रहे तो 10-12 साल बाद पूरे देश पर वक्फ बोर्ड अपना हक जताएगा। सनातन बोर्ड के मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों को जवाब देना और समर्थन करना होगा। मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने 16 नवंबर को दिल्ली में विशाल धर्म संसद का का ऐलान किया है। धर्म संसद में लव जिहाद, गौ हत्या, कृष्ण जन्मभूमि को वापस लेने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाले धर्म संसद में पहुंचने का आह्वान किया है। जामा मस्जिद की जिन सीढ़ियों में भगवान केशव देव की छवि को गाड़ कर रखा गया है उसे हर हाल में वापस लाया जाएगा। तिरुपति प्रसादम मामले में कहा कि- प्रसाद में चर्बी मिलाकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट किया गया है। प्रसाद में चर्बी खिलाकर 100 करोड़ हिंदुओं की हत्या का आरोप लगाया है। दोषियों को फांसी और आजीवन कारावास जैसी सजा देने की वकालत की।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter