• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
यात्रियों की जान से खिलवाड़: प्लेटफॉर्म खाली
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2025,  01:37 PM IST
  • 493
अशोकनगर स्टेशन पर मेन लाइन पर आई पैसेंजर ट्रेन, पैदल पार किया ट्रैक

Ashoknagar Railway News: जरा सोचिए कि आप रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं और सामने से आ रही पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म की बजाय मेन लाइन पर आकर रुक जाती है। उसी वक्त अनाउंसमेंट होता है कि यात्री पटरी पार न करें, पैदल पुल का उपयोग करें। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां यात्रियों को न सिर्फ भारी परेशानी झेलनी पड़ी, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सवालों में आ गई।

मालगाड़ी में आग से ब्लॉक हुआ प्लेटफॉर्म

घटना की वजह कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी बनी। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के एक पहिए में हॉट एक्सल की वजह से आग लग गई। इस आगजनी के चलते प्लेटफॉर्म नंबर 1 की लाइन पूरी तरह ब्लॉक हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो चुकी थी।

मेन लाइन पर लाई गई पैसेंजर ट्रेन

प्लेटफॉर्म की लाइन खाली न होने के कारण लेट हो रही पैसेंजर ट्रेन को मजबूरी में मेन लाइन पर लाना पड़ा। आमतौर पर मेन लाइन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होता, लेकिन ट्रैक खाली नहीं होने के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई।

पटरी पर उतरने को मजबूर हुए यात्री

मेन लाइन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों को उतरने और चढ़ने के लिए पटरियों का सहारा लेना पड़ा। न तो प्लेटफॉर्म की ऊंचाई थी और न ही सुरक्षित रास्ता। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे ट्रेन से उतरकर पटरी पर खड़े नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यात्रियों को करीब आधे घंटे तक पटरियों पर ही इंतजार करना पड़ा।

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter