• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: डिप्टी सीएम अरुण साव का सख्त एक्शन, पीडब्ल्यूडी के तीन अभियंता तत्काल निलंबित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2025,  03:07 PM IST
  • 386
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: डिप्टी सीएम अरुण साव का सख्त एक्शन, पीडब्ल्यूडी के तीन अभियंता तत्काल निलंबित

रायपुर | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज ।

राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने सख्त कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक कार्यपालन अभियंता और दो अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्तता पाए जाने और गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालूर सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। इस संबंध में थाना गंगालूर में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों की भूमिका उजागर होने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

निलंबित के नाम अधिकारियों में—

 हरनारायण पात्रा, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सुकमा संभाग

 प्रमोद सिंह तंवर, अनुविभागीय अधिकारी, उप संभाग क्रमांक-1, बीजापुर

 संतोष दास, अनुविभागीय अधिकारी, सेतु उप संभाग, जगदलपुर शामिल हैं।

तीनों अधिकारियों के निलंबन आदेश आज मंत्रालय से उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की स्वीकृति के पश्चात जारी किए गए। निलंबन अवधि के दौरान तीनों अधिकारियों का मुख्यालय मुख्य अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। शासन के नियमानुसार, निलंबन अवधि में उन्हें जीविका निर्वाह भत्ता देय होगा।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संरक्षण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter