• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक की हत्या पर सीएम साय ने जताया गहरा शोक, परिजनों को 5 लाख की सहायता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2025,  03:52 PM IST
  • 996
केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक की हत्या पर सीएम साय ने जताया गहरा शोक, परिजनों को 5 लाख की सहायता

रायपुर, 23 दिसंबर 2025 | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज

केरल के पालक्काड जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक की नृशंस हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख और शोक संवेदना व्यक्त की है। मृतक की पहचान श्री रामनारायण बघेल, निवासी ग्राम करही, तहसील हसौद, जिला सक्ती के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक और अमानवीय बताते हुए कहा कि किसी निर्दोष नागरिक के साथ हिंसा सभ्य समाज के मूल्यों के विरुद्ध है और यह मानवता पर कलंक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, परिवार के सदस्यों को तत्काल केरल भेजने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री रामनारायण बघेल का पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उनके गृह ग्राम लाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। पार्थिव शरीर को विमान के माध्यम से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केरल सरकार से इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter