• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
संगठन चुनाव को लेकर भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक, CM मोहन यादव जाएंगे चित्रकूट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अक्टूबर 2024,  10:26 AM IST
  • 434
मध्यप्रदेश भाजपा की भोपाल में शनिवार, 26 अक्टूबर को बड़ी बड़ी बैठक है। इसमें CM मोहन यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के मुख्यमंत्री चित्रकूट जाएंगे। वहां रामलीला महोत्सव में शामिल होंगे।
CM मोहन यादव सतना जाएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को सतना प्रवास पर हैं। सतना रवाना होने से पहले सुबह 11 बजे सीएम भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। वहां संगठन चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3:40 बजे सीएम भोपाल से खजुराहो एयरपोर्ट रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे खजुराहो से चित्रकूट रवाना होंगे। शाम 7 बजे वहां अंतरराष्ट्रीय रामलीला मंचन महोत्सव में शामिल होंगे। सीएम रात्रि विश्राम चित्रकूट में ही करेंगे। भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक मध्यप्रदेश भाजपा की भोपाल में संगठन चुनाव को लेकर बड़ी बैठक है। सुबह 11 बजे से प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल होंगे। इस गैठक में प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारी, संगठन पर्व के प्रभारी, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter