• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से अजमेर शरीफ में चादर पेश, 814वें उर्स पर श्रद्धा का संदेश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 दिसम्बर 2025,  02:34 PM IST
  • 459
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से अजमेर शरीफ में चादर पेश, 814वें उर्स पर श्रद्धा का संदेश

रायपुर/अजमेर। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ (रह.) के 814वें उर्स मुबारक के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर पेश की। मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि के रूप में यह चादर अजमेर शरीफ में श्रद्धा एवं आस्था के साथ पेश की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी की ओर से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और सौहार्द की कामना की गई। चादर पेश करते हुए ख्वाजा गरीब नवाज़ (रह.) की शिक्षाओं—मानवता, प्रेम और भाईचारे—को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर खान, तकिया पारा पार्षद श्री खालिक रीज़वी शेरू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रायपुर श्री जीशान सिद्दीकी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबर भाई, परवेज सलमानी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उर्स मुबारक के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter