• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
भिलाई में आज से श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा वाचन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 दिसम्बर 2025,  02:45 PM IST
  • 1096
भिलाई में आज से श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा वाचन

भिलाई। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 

सनातन धर्म के ध्वजवाहक एवं बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन आज 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस्पात नगरी भिलाई के जयंती स्टेडियम के समीप स्थित विशाल मैदान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे।

कथा का आयोजन सेवा समर्पण समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसके संयोजक राकेश पांडेय हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें मातृ शक्तियों को पीले वस्त्र धारण कर कलश के साथ आमंत्रित किया गया है। कलश यात्रा के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया है।

आयोजकों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सफाई, पार्किंग, भोजन एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा उनकी मॉनिटरिंग के लिए अलग कक्ष का निर्माण भी किया गया है।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के ननिहाल में आयोजित इस श्री हनुमंत कथा को सुनने लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter