• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
आयुक्त एवं सभापति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 दिसम्बर 2025,  06:10 PM IST
  • 225
आयुक्त एवं सभापति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी

?लंबी सेवायात्रा को मिला सम्मान, दुर्ग निगम में विदाई समारोह आयोजित

?नई पारी के लिए शुभकामनाएं,आयुक्त सुमित अग्रवाल व सभापति श्याम शर्मा ने दिए प्रेरक संदेश

?सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान का सम्मान, भावुक पलों के साथ सम्पन्न हुआ समारोह

दुर्ग// नगर पालिक निगम। सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीयो का बिदाई समारोह 31 दिसम्बर 2025 बुधवार को आयुक्त सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यपालन अभियंता आरके जैन,सहायक शिक्षिका श्रीमति विश्वमोहनी देवांगन,सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेश श्रीवास्तव और सफाई कामगार श्रीमति मुखिया बाई के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

?आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते है अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक, पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं दी गई।

?आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके शानदार करियर और नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई दी है।योगदान की सराहना: उन्होंने कर्मचारियों के वर्षों के समर्पण, 

?सभापति श्याम शर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी है, उनके योगदान की सराहना की है और उन्हें भविष्य के लिए सुख, स्वास्थ्य और खुशियों से भरी नई पारी की शुभकामनाएँ दी हैं,जिसमें उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा, देव नारायण चंद्राकर,मनीष साहू,लीलाधर पाल,नीलेश अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,पार्षद गुलशन साहू,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,सुरेश केवलानी,विनोद मांझी,हरिशंकर साहू,करण यादव,अपर्णा मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,अभ्दय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,सत्यनारायण शर्मा,गौतम साहू, सहित अधिकारी/कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।अंत में स्वायत्तशासी संघ के महामंत्री अनिल सिंह व स्वायत्तशासी संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter