• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसान संतोष ठाकुर बने आर्थिक रूप से सशक्त, बदला सामाजिक जीवन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 दिसम्बर 2025,  06:19 PM IST
  • 192
समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसान संतोष ठाकुर बने आर्थिक रूप से सशक्त, बदला सामाजिक जीवन

सफलता की कहानी

दुर्ग/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के आर्थिक उत्थान और उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं और संवेदनशील निर्णयों ने खेती-किसानी को लाभ का सौदा बना दिया है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं दुर्ग जिले के ग्राम मर्रा के किसान श्री संतोष ठाकुर, जिन्होंने धान की बेहतर आय से न केवल अपना पक्का घर बनाया, बल्कि आधुनिक खेती की ओर भी कदम बढ़ाए हैं। किसान श्री संतोष ठाकुर के पास 6 एकड़ कृषि भूमि है। पहले आय सीमित होने के कारण पक्का घर बनाना एक बड़ा सपना था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था और प्रति क्विंटल ₹3100 की सम्मानजनक राशि के माध्यम से मिलने वाले लाभ ने संतोष के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया। उन्होंने इसी भरोसे पर घर निर्माण के लिए बैंक से लोन लिया कि वे अपनी फसल बेचकर इसे चुका सकेंगे।

श्री संतोष बताते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर धान खरीदी की पारदर्शी प्रक्रिया और अंतर की राशि का सीधा लाभ उन्हें मिला। उन्होंने अपना धान बेचा और प्राप्त आय से घर के लिए लिए गए लोन की किश्तें समय पर चुका रहे हैं। संतोष कहते हैं, "आज मेरा अपना पक्का घर है और मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि कर्जा कैसे चुकाऊंगा, क्योंकि मेरे फसल की सही कीमत मुझे मिल रही है।" 

शासन के सहयोग से संतोष अब पुराने ढर्रे को छोड़कर आधुनिक तरीके से खेती कर रहे हैं। खेती से बढ़ी हुई आय ने उन्हें अन्य बड़े खर्चों वाले कार्यों को हाथ में लेने का साहस दिया है। अब वे उन्नत खाद-बीज और मशीनों का उपयोग कर अपनी पैदावार बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। श्री संतोष ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बना दिया है। किसानों को सही मूल्य और समय पर धान खरीदी की राशि मिलने से प्रदेश के लाखों किसानों के सपने पूरे हो रहे हैं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter