• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
तेज रफ्तार थार बस में जा घुसी, एक की मौत:नए साल की पार्टी कर लौट रहे थे, एक युवक और युवती घायल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जनवरी 2026,  07:52 PM IST
  • 418
तेज रफ्तार थार बस में जा घुसी, एक की मौत:नए साल की पार्टी कर लौट रहे थे, एक युवक और युवती घायल

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर कृपाल घाटी के पास गुरुवार अलसुबह तेज रफ्तार थार सामने से आ रही बस में घुस गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती 31 दिसंबर की पार्टी कर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक हादसे में शुभम (24) पुत्र अंकित कक्कर निवासी नागदा की मौत हो गई। वहीं थार में सवार प्रियांशु पुत्र मनोहर मेहर निवासी नंदानगर और उसकी साथी आयुषी पुत्री राकेश घोष निवासी मंगलनगर सुखलिया घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभम प्री-एग्जाम देने इंदौर गया था और परिचित प्रियांशु के कहने पर रुक गया था।

शव अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ युवक

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद सावलिया नाम का युवक घायलों और मृतक को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन शव को अस्पताल में छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बस में भी यात्री सवार थे, हालांकि बस में किसी को चोट नहीं आई।

पुलिस ने सड़क से हटवाए वाहन

पुलिस ने मौके से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग सुचारु कराया है। थार की तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतक शुभम के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter


Operation not permitted