• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
नए साल के जश्न में दोस्ती पर भारी पड़ा विवाद, इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जनवरी 2026,  08:44 PM IST
  • 473
जन्मदिन पार्टी में मजाक बना जानलेवा, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में नए साल के जश्न के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार देर रात दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गुरुवार अलसुबह हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

जन्मदिन की पार्टी में हुआ विवाद

मल्हारगंज पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि इलाके के एक मकान में कुछ युवकों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि कुछ युवक नए साल और जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे, इसी दौरान आपसी विवाद बढ़ गया।

चाकूबाजी में युवक की मौत

विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें पुष्पेन्द्र (22) नाम के युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पुष्पेन्द्र हुकुमचंद कॉलोनी का रहने वाला था।

मजाक से शुरू हुआ झगड़ा

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि 31 दिसंबर को पुष्पेन्द्र का जन्मदिन भी था। उसने इस मौके पर अपने दोस्तों के साथ गब्बू उर्फ नीरज यादव को भी बुलाया था। रात करीब साढ़े 12 बजे मजाक के दौरान पुष्पेन्द्र ने नीरज यादव को अपशब्द कह दिए, जिससे विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई से होते हुए चाकूबाजी तक पहुंच गई।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने रातभर तलाश कर गुरुवार सुबह उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter