• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
बहन और जीजा के संबंध बनाते की वीडियो साली ने कर दी वायरल, फिर रात के अंधेरे में कब्रिस्तान में हुआ ये कांड
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अक्टूबर 2024,  12:36 PM IST
  • 146
लखनऊ । यूपी के रामपुर में एक अजीब घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने एक लड़की की हत्या का खुलासा किया है। हत्या कर यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि लड़की ने आत्महत्या की है लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। इसके बाद लड़की का जीजा और एक रिश्तेदार गिरफ्तार हुआ है। दरअसल, 24 दिन पहले अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगरव्बा गांव के रहने वाले अली अहमद की बेटी 20 साल की बेटी अमरीन मजार पर जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। बाद में उसकी लाश को गांव के कब्रिस्तान के पेड़ से लटकती हुई मिली थी। दिखने में ऐसा लग रहा था कि लड़की ने आत्महत्या की है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हत्या हुई है और हत्या के बाद लाश को लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि मृतका के अंदर किन्नरों वाले गुण थे। जीजा मतलूब पर आरोप है कि वह अपनी साली पर बुरी नजर रखता था। उसने अपनी पत्नी के साथ अंतरंग वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपनी साली को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद साली ने इस वीडियो को गांव के ही कुछ लोगों को भेज दिया। वीडियो गांव में वायरल हो गया। इससे साली, जीजा और पत्नी की बेइज्जती हुई। इससे सब आक्रोशित थे। पत्नी भी अपने मतलूब को जमकर खरी-खोटी सुनाती थी। इससे मतलूब भड़क गया और इसका बदला लेने की योजना बना रहा था। किसी बहाने से जीजा ने साली को मिलने के लिए बुलाया। जीजा अपने एक रिश्तेदार के साथ कब्रिस्तान के पास पहुंचा और हाथ पैर बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया, जिससे लोगों को लगे कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो जीजा और एक और व्यक्ति ने सब कबूल किया।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter