• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
सड़क सुरक्षा माह के पांचवें दिन नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का गुलाब फूल देकर सम्मान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 जनवरी 2026,  03:45 PM IST
  • 129
सड़क सुरक्षा माह के पांचवें दिन नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का गुलाब फूल देकर सम्मान

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा माह-2026 के पांचवें दिन यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने हेतु अभिनव पहल की गई। इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण कर वाहन चलाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 5 जनवरी 2026 को दुर्ग, भिलाई एवं कुम्हारी क्षेत्र में यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

Image after paragraph

अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालक जो दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते पाए गए, उन्हें गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उन्हें अपने मित्रों एवं परिजनों को भी हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
वहीं बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को रोककर समझाइश दी गई कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, क्योंकि “जब आप सुरक्षित रहेंगे, तभी आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।” उन्हें वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Image after paragraph

जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग बस स्टैंड एवं पटेल चौक में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात जिंगल का प्रसारण भी प्रारंभ किया गया। जिंगल के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, गलत पार्किंग न करने एवं यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान निरंतर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter