• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
संस्कार भारती ने की अखिल भारतीय "भरत मुनि सम्मान" 2025 की घोषणा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जनवरी 2026,  08:11 PM IST
  • 829
संस्कार भारती ने की अखिल भारतीय "भरत मुनि सम्मान" 2025 की घोषणा

प्रसिद्ध पंडवानी गायिका प्रभा यादव को भरत मुनि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा
-ठाणे मुंबई महाराष्ट्र में प्रसिद्ध पंडवानी गायिका प्रभा यादव को मिलेगा यह सम्मान
रायपुर।
 कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने अखिल भारतीय "भरतमुनि सम्मान 2025" लोक कला एवं दृश्यकला के कला विद्वानों को देने की घोषणा की। लोक कला के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की वेदमती शैली की प्रमुख पंडवानी गायिका प्रभा यादव को सम्मानित किया जाएगा एवं दृश्य कला के अंतर्गत पुणे, महाराष्ट्र के चित्रकार चिंतामणि हसबनीस को उनकी कला साधना और अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए 01 फरवरी 2026 को ठाणे (महाराष्ट्र) में एक भव्य समारोह में अखिल भारतीय "भरतमुनि सम्मान 2025" से अलंकृत किया जाएगा।
 इन दोनों नामों की घोषणा करते हुए संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अश्विन दलवी ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा दिया जाने वाला यह अखिल भारतीय "भरतमुनि सम्मान" भारत में पंचम वेद के नाम से विख्यात नाट्य शास्त्र के रचयिता महर्षि भरतमुनि को समर्पित है। ऐसे विशिष्ट कला साधकों को सम्मानित करते हुए हम गौरवान्वित हैं तथा इनकी समाजोन्मुखी  कला साधना से अभिभूत भी है। इस पुरस्कार के लिए इन कलाकारों का चयन विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना व पूर्व राज्यसभा सदस्य विदुषी सोनल मानसिंह (पद्म विभूषण) द्वारा तथा संस्कार भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष वायलिन वादक डॉ. मैसूर मंजूनाथ की उपस्थिति में यह सम्मान 01 फरवरी 2026 को गडकरी रंगायतन, ठाणे, महाराष्ट्र में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
 इसमें सम्मान स्वरूप एक स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं रुपए 1,51,000 की राशि भेंट कीजाएगी। उल्लेखनीय है कला जगत का यह सम्मान प्रतिवर्ष दो कला विधाओं में दिया जाता है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter