• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
बैतूल-नागपुर फोरलेन पर बस पलटी, 16 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जनवरी 2026,  09:06 PM IST
  • 292
बैतूल-नागपुर फोरलेन पर सापना-सोहागपुर जोड़ से पहले एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बैतूल-नागपुर फोरलेन पर सापना-सोहागपुर जोड़ से पहले एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी कंपनी की यह बस बैतूल से बिसनूर की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद चालक ने वाहन रोककर मरम्मत की। कुछ दूरी तय करने के बाद चौधरी ढाबे के पास बस में दोबारा समस्या सामने आई। चालक जैसे ही बस को सुधारने के लिए नीचे उतरा, वाहन न्यूट्रल होकर ढलान की ओर तेजी से पीछे लुढ़कने लगा।

ढलान पर पीछे लुढ़कते ही पलटी बस

अनियंत्रित बस सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

जिला अस्पताल में इलाज जारी

घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने बताया कि कुल 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घायल यात्री ने बताया हादसे का मंजर

हादसे में घायल यात्री पूनम महाले ने बताया कि बस गोला गांव की ओर जा रही थी। तकनीकी खराबी के बाद खड़ी बस अचानक पीछे लुढ़क गई और पलट गई। वहीं जांच अधिकारी रमन कुमार धुर्वे ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए बैतूल-नागपुर फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कर दिया।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter