• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अबूझमाड़ मैराथन 31 जनवरी को: मंत्री केदार कश्यप ने आफिशियल टी-शर्ट का किया विमोचन, 8 से 10 हजार एथलीट होंगे शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 जनवरी 2026,  01:27 PM IST
  • 802
अबूझमाड़ मैराथन 31 जनवरी को: मंत्री केदार कश्यप ने आफिशियल टी-शर्ट का किया विमोचन, 8 से 10 हजार एथलीट होंगे शामिल

नारायणपुर। मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को सर्किट हाउस में 'अबूझमाड़ महोत्सव' के अंतर्गत होने वाली इस प्रतिष्ठित मैराथन की आधिकारिक टी- शर्ट का विमोचन किया। ऊंचे पर्वतों, घने जंगलों और अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरती के बीच यह दौड़ बस्तर को पांचवीं बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने जा रहा हैं।

अबूझमाड़ के गांवों में सुबह अब अलग तरह से होती है। जंगलों से उठती धुंध के बीच अब केवल सन्नाटा नहीं, बल्कि दौड़ते कदमों की आहट सुनाई देती है। कभी डर और अलगाव की पहचान रहे इस इलाके में अब अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन की तैयारी गांव-गांव उत्सव का रूप ले चुकी है। नक्सल हिंसा से उबरते अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति, विकास और खेल भावना का संदेश देने वाली अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन का पंचम संस्करण 31 जनवरी को नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा।

8- 10 हजार धावक लेंगे हिस्सा
15 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वाली यह दौड़ गांवों के युवाओं के लिए सपनों का रास्ता भी बन गई है। हर साल 8000 से 10000 धावक यहां पहुंचकर अबूझमाड़ की कहानी अपने साथ दुनिया तक ले जाते हैं।

 

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter