• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब पहुंचे दुर्ग : वोरा निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अक्टूबर 2024,  08:12 PM IST
  • 666
दुर्ग। भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब आज दुर्ग पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचे, जहां वोरा ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वोरा ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए विश्वास जताया कि वह इस भूमिका को संजीदगी और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय छिब ने वोरा का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने वोरा निवास में पारिवारिक रूप से काफी समय बिताया। उसके पश्चात,उन्होंने राजेंद्र पार्क चौक, दुर्ग में स्थित श्रद्धेय मोतीलाल वोरा की प्रतिमा के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मोतीलाल वोरा के पार्टी और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा, "वह केवल एक नेता नहीं, बल्कि हमारे लिए एक मिसाल थे। उनकी निस्वार्थ सेवा और कांग्रेस के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सबको प्रेरित करता है। वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें अपनाना हमारी जिम्मेदारी है। उनका योगदान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं।" अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने वोरा परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीयता से भेंट की, विशेष रूप से श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी वोरा से भी मिले। इस मुलाकात के दौरान उदय ने वोरा परिवार का आभार व्यक्त किया और अपने भविष्य के कार्यों के लिए उनके शुभकामनाओं को संजोते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter