• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
कल्याण कॉलेज ने गांव में सजाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला, बीएड विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 जनवरी 2026,  08:40 PM IST
  • 1194
ग्राम चिंगरी में लगा एक दिवसीय कम्युनिटी कैंप, रैली-सर्वे-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से फैलाई जनजागरूकता

भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा दुर्ग जिले के अंडा अंचल अंतर्गत ग्राम चिंगरी में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर (कम्युनिटी कैंप) का आयोजन किया गया। शिक्षा संकाय के बीएड प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सामाजिक जागरूकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया

बीएड के विद्यार्थी सुबह आठ बजे महाविद्यालय परिसर से ग्राम चिंगरी के लिए रवाना हुए। शिविर के दौरान शिक्षा संकाय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बनिता सिंह, डॉ. ईश्वर सिंह एवं डॉ. कविता वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित कर सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया।Image after paragraph

रैली से हुआ शिविर का शुभारंभ

सामुदायिक कार्य की शुरुआत रैली के माध्यम से की गई। विद्यार्थियों ने नारों के जरिये नशाखोरी, अशिक्षा, व्यसन, पारिवारिक विघटन जैसी सामाजिक कुरीतियों पर ग्रामीणों को जागरूक किया।

दल बनाकर किया सेवा कार्य

विद्यार्थियों को विभिन्न दलों में विभाजित कर जनसेवा गतिविधियां संचालित की गईं। एक दल ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया, दूसरे दल ने शिक्षण के महत्व पर जागरूकता फैलाई, तीसरे दल ने मंच एवं परिसर की साफ-सफाई की, जबकि चौथे दल ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर जानकारी दी। इसके अलावा 60 विद्यार्थियों के दल ने गांव में विभिन्न विषयों पर सर्वेक्षण कार्य भी किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

दोपहर दो बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक मुद्दों को कलात्मक प्रस्तुति के माध्यम से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम चिंगरी की सरपंच पुष्पा वाघमारे रहीं। विशेष अतिथि के रूप में शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक जितेंद्र चंद्राकर, शासकीय प्राइमरी विद्यालय के प्रधान पाठक मेघराज देशमुख, संकुल समन्वयक प्रवेश देवांगन, पंच लोकेश्वरी साहू सहित शिक्षा संकाय के वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे।

डॉ. ईश्वर सिंह ने सामुदायिक कार्यों की जानकारी दी एवं अतिथियों का स्वागत किया। सरपंच पुष्पा वाघमारे ने बीएड प्रशिक्षार्थियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया।Image after paragraph

विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियां

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाक्षी सोनवानी एवं साथियों द्वारा सरस्वती वंदना, हेमलता व मीनाक्षी साहू द्वारा स्वागत गीत, तामेश्वरी एवं साथियों द्वारा समूह नृत्य, लक्ष्मी द्वारा पंथी गीत, तामेश्वरी निषाद द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर कविता पाठ सहित अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन कुमारी प्रतिभा सिंह, डोमेश कुमार एवं लावण्या ने किया।

प्राध्यापकों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम में डॉ. पापा राव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षा संकाय की प्राध्यापक डॉ. छाया सोनपीपरे, डॉ. सुमित्रा मौर्य, डॉ. के. नागमणि, डॉ. अनुपमा भोसले, डॉ. शबाना, डॉ. अनीता श्रीवास्तव सहित बीएड के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter