• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अक्टूबर 2024,  08:24 PM IST
दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे (राप्रसे) आज पदभार ग्रहण किया। पूर्व में वे अपर कलेक्टर दुर्ग रह चुके हैं। आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई रह चुके है। वे 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। आम जनता से जुड़ कर उनके हित में काम करने की चाह लेकर प्रशासनिक अधिकारी बने। उनका मानना है कि जरुरतमंद आम जनता के हित में कार्य करने से उन्हें सुकून मिलता है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे का कहना है कि ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का समूह बनाकर आजीविका संवर्धन सुपोषण, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। समस्याओं का गांव में ही हो निदान, इसके लिए मॉनिटरिंग पर जोर दिया जाएगा। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत को सशक्त कर इसे ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे। कुछ ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाएंगे, जहां हर योजना का क्रियान्वयन अच्छे से हो सकें।


RO. NO 13129/ 138

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13129/ 138
7352003202516541260204032025101208img-20250304-wa0001.webp
RO. NO 13073/ 119
19821022025120115img-20250219-wa0009-300x255.webp

Get Newspresso, our morning newsletter