• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रायपुर परिवहन विभाग उड़न दस्ता की बड़ी कार्यवाही
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 जनवरी 2026,  07:19 PM IST
  • 330
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रायपुर परिवहन विभाग उड़न दस्ता की बड़ी कार्यवाही

78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹123200 रु की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई
रायपुर। 
परिवहन मुख्यालय एवम् वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत बसों में अनिवार्य अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास तथा अन्य सुरक्षा प्रावधानों की विधिवत जांच की गई। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर 78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹1 लाख 23 हजार 200 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

Image after paragraph

बस स्वामियों एवं संचालकों को यात्री सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के पालन, अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर जांच एवं आपातकालीन निकास मार्ग बाधामुक्त रखने संबंधी समझाइश दी गई। 
परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी  केशव राजवाड़े ने बताया यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस प्रकार की  जाँच एवं कार्यवाही जारी रहेंगी।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter