• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
क्या अमित शाह बंगाल में लेने वाले हैं एक्शन? सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले के बाद MHA ने उठाया बड़ा कदम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 जनवरी 2026,  09:36 PM IST
  • 548
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले को लेकर भाजपा ने राज्य पुलिस की कड़ी आलोचना की। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हुए हमले के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इस बीच, गृह मंत्रालय ने घटना पर अधिकारी के कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस की कड़ी आलोचना की। वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई। यह हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अगर विपक्ष के नेता पर भी हमला हो जाए, तो आप स्थिति को समझ सकते हैं।
 

गृहमंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

इस बीच, राज्य भाजपा के एक नेता ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अधिकारी के कार्यालय से घटना पर रिपोर्ट मांगी है। नेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि गृह मंत्रालय ने हमले के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। विपक्ष के नेता का कार्यालय विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही उन्हें भेज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री रहते हुए एक प्राइवेट प्रॉपर्टी में जाने की क्या मजबूरी थी?: रविशंकर प्रसाद

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि वे जब IPAC के दफ्तर में गई थीं तो वे वहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं गई थीं। TMC के अध्यक्ष के रूप में गई थीं। ममता बनर्जी आप मुख्यमंत्री हैं और आप ही अपनी पार्टी की मुखिया हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए एक प्राइवेट प्रॉपर्टी में जाने की क्या मजबूरी थी? इसका जवाब आपको देना पड़ेगा। अब तक आपने कुछ स्पष्ट नहीं किया। 

क्या मजबूरी आ गई कि आप हरे रंग की फाइल छीनकर भाग गईं

इतनी मजबूरी क्या आ गई कि आप एक हरे रंग की फाइल को छीनकर भागी। उनके साथ पुलिस कमिश्नर भी थे, DGP भी थे। हमारा स्पष्ट आरोप है कि ममता बनर्जी की पुलिस, ममता बनर्जी के गैर कानूनी, गैर संवैधानिक कार्यों में खुलेआम मदद करने का हथियार बन गई है। बहुत संदेहास्पद है। ममता बनर्जी आप क्या छिपा रही हैं? क्यों छिपा रही हैं? ऐसा क्या गुप्त था वहां पर 

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter