• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
भविष्य में ट्रैक्टर क्रय कर कृषक इतवार सिंह कृषि कार्यों को और अधिक सुविधाजनक बनाने की कार्ययोजना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 जनवरी 2026,  07:47 PM IST
  • 214
भविष्य में ट्रैक्टर क्रय कर कृषक इतवार सिंह कृषि कार्यों को और अधिक सुविधाजनक बनाने की कार्ययोजना

दुर्ग/ ग्राम अछोटी के कृषक श्री इतवार सिंह जागरूक किसानों में से एक है। उनके पास कुल 7 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस वर्ष सरना धान की खेती की। समय पर बुवाई, उचित सिंचाई तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए श्री सिंह ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त किया। धान कटाई के उपरांत श्री इतवार सिंह ने ग्राम पंचायत कुथरेल स्थित धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज विक्रय करने टोकन लेकर पहुंचे। बड़े कृषक की श्रेणी में आने के कारण उन्हें दो टोकन प्रदान किए गए, जिससे उनकी फसल की खरीदी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की गई। निर्धारित तिथि को श्री सिंह उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उनके द्वितीय टोकन के माध्यम से 66.80 क्विंटल सरना धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया गया। उपार्जन केंद्र में धान खरीदी, तौल, बारदाना भराई, सिलाई एवं गुणवत्ता के अनुसार स्टैक लगाने की संपूर्ण प्रक्रिया समिति कर्मचारियों द्वारा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न की गई।

श्री इतवार सिंह ने बताया कि उपार्जन केंद्र में व्यवस्थाएं अत्यंत संतोषजनक हैं। किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ रही है तथा धान विक्रय के पश्चात भुगतान की राशि सीधे बैंक खाते में अंतरित की जा रही है। प्राप्त राशि से वे भविष्य में ट्रैक्टर क्रय कर कृषि कार्यों को सुविधाजनक बनाने तथा उन्नत बीज, खाद एवं उर्वरक की खरीद में करने की योजना बना रहे हैं। श्री सिंह ने शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई खरीदी व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पारदर्शी एवं सरल प्रणाली से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो रहा है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter