• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत बगीचा में बस स्टैंड के पास गौरव पथ के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 जनवरी 2026,  12:07 PM IST
  • 463
लगभग 13 करोड़ की लागत से तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक किया जाएगा गौरव पथ का निर्माण कार्य  -बगीचा के आम नागरिकों की मांग हुई पूरी  -मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकास खंड के बस स्टैंड के पास गौरव पथ के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, कृष्णा राय, आईजी दीपक कुमार झा कलेक्टर रोहित व्यास एस एस पी शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Image after paragraph

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत बगीचा वासियों के प्रमुख मांग पर तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक गौरव पथ निर्माण कार्य  1279.77 लाख की लागत से कार्य किया जाएगा। अधोसंरचना मद अन्तर्गत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास नवा रायपुर अटल नगर के तहत् स्वीकृति प्रदाय किया गया।
कार्य पूर्ण हो जाने से नगर की सौन्दर्यता में वृद्धि के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे वाहन दुर्घटना में कभी आयेगी। बगीचा वासियों की मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter