• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
15 लाख रुपये बकाया पर निगम का सख्त एक्शन, होटल मालवा सील करने पहुंचा राजस्व अमला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 जनवरी 2026,  12:11 PM IST
  • 376
15 लाख रुपये बकाया पर निगम का सख्त एक्शन, होटल मालवा सील करने पहुंचा राजस्व अमला

दुर्ग। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देशों के बाद शहर में बड़े बकायेदारों और बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर निगम का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के होटल मालवा पर बड़ी कार्रवाई की गई।
नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार होटल मालवा पर लगभग 15 लाख रुपये का कर वर्षों से बकाया है। इसके साथ ही होटल द्वारा बिना वैध विज्ञप्ति/व्यवसाय लाइसेंस के संचालन का मामला भी सामने आया है। कर बकाया व नियमों के उल्लंघन को लेकर नगर निगम का राजस्व अमला आज सीलिंग की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा।
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान होटल प्रबंधन ने बकाया राशि जमा करने के लिए समय की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि नियमानुसार तत्काल भुगतान या वैधानिक प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।
इस संबंध में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बकाया कर नहीं चुकाने वाले और बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने पर सीलिंग, जुर्माना और विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आयुक्त ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे समय पर करों का भुगतान करें और आवश्यक लाइसेंस लेकर ही व्यवसाय संचालित करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter