• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
मड़ई मेला व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में दुर्ग पुलिस की सख़्त कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जनवरी 2026,  09:33 PM IST
  • 614
मड़ई मेला व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में दुर्ग पुलिस की सख़्त कार्रवाई

असामाजिक तत्वों पर Zero Tolerance, 350 लोहे के कड़े जप्त
दुर्ग। 
मड़ई मेला, बाजार एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2026 को विशेष सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र में व्यापक पुलिस बल की तैनाती कर सतत निगरानी की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कुछ असामाजिक किस्म के युवक बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर मड़ई मेला, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर घूमते हुए अड्डेबाजी कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों में भय एवं अव्यवस्था फैलने की आशंका उत्पन्न हो रही थी। ऐसे तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवकों से लोहे के कड़े उतरवाए तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा लगभग 350 लोहे के कड़े जप्त किए गए। पुलिस की इस प्रभावी, समयोचित एवं सख़्त कार्रवाई से मड़ई मेला, बाजार एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अनुशासन बना रहा और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना के साथ पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि मड़ई मेला, बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने, हथियारनुमा वस्तुएँ पहनकर घूमने, भय का वातावरण निर्मित करने अथवा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध आगे भी बिना पूर्व सूचना के कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जनसुरक्षा सर्वोपरि है — कानून तोड़ने वालों के लिए किसी भी प्रकार की ढील नहीं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter