• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
RTO अधिकारी के घर पर चार करोड़ की चोरी: पुलिस ने फरार चारों आरोपियों पर रखा 10 हजार रुपये का ईनाम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जनवरी 2026,  06:42 PM IST
  • 256
RTO अधिकारी के घर पर चार करोड़ की चोरी: पुलिस ने फरार चारों आरोपियों पर रखा 10 हजार रुपये का ईनाम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केराडीह रैनीडांड के रहने वाले RTO अधिकारी के घर पर करोडो रूपए की चोरी हुई थी। सोने के सिक्के की चोरी मामले में फरार आरोपियों की सूचना देने वाले लोगों के लिए पुलिस ने 10 हजार रूपये ईनाम की घोषणा किया है।

फरार आरोपियों के विरूद्ध नारायणपुर थाना में अपराध क्रमांक 114/2025 धारा 331(4), 305(ए) ,3(5) तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पूर्व में प्रार्थी के आरोपी भतीजी अलीशा भगत सहित कुल 5 लोगो को जेल भेजा जा चुका है। फरार इन 4 आरोपी जिसमें अविनाश प्रधान, घनश्याम प्रधान, अनमोल भगत, विजय बसंत बड़ाइक के लिए जारी किया गया ईनाम की घोषणा। हालांकि जशपुर पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर पतासाजी कर रही है।

भतीजी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी चोरी
आपको बता दें कि, प्रार्थिया की भतीजी मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। चोरी के पैसों से आरोपियों ने पार्टियां कीं, घूमने-फिरने में रकम उड़ाई और करीब 25 लाख रुपये की हरियर कार भी खरीदी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मिनल निकुंज और उसका बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान को रांची (झारखंड) के एक होटल से हिरासत में लिया गया।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter