• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनंदगांव और भी
छुरिया पुलिस ने जुआ खेलते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 जनवरी 2026,  02:32 PM IST
  • 363
छुरिया पुलिस ने जुआ खेलते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव (आरएनएस)। जिले की थाना छुरिया पुलिस ने जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 जुआडिय़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुअंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
सूचना मिली थी कि ग्राम भोलापुर के शिकारीमहका जाने वाले मार्ग के किनारे खेत में कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने रात में गश्त पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर रेड कर जुआडिय़ों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं: भारत लाल जांगड़े (39), रमेश कुमार साहू (50), धनेश कुमार सेन (45), विजय साहू (26) और नीलकंठ साहू (40), सभी ग्राम भोलापुर के निवासी।
आरोपियों के कब्जे से 6,590/- नगद, तास पत्ते, एक प्लास्टिक की बोरी और मोमबत्ती जब्त की गई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों की जानकारी देकर सहयोग करें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter