• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
स्कूल में बच्चों को सेफ टच, आत्म-सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता पर विशेष सत्र
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 जनवरी 2026,  08:30 PM IST
  • 111
स्कूल में बच्चों को सेफ टच, आत्म-सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता पर विशेष सत्र

राजनांदगांव (आरएनएस)। जिले के ग्राम लिटिया स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुअंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षा टीम और स्टॉप महिला इकाई की टीम ने बच्चों और शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 96 छात्र-छात्राओं को सेफ टच और अनसेफ टच, स्वयं की सुरक्षा के उपाय, नशे के दुष्प्रभाव और मोबाइल के उपयोग से जुड़ी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही शिक्षक स्टाफ को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने और उसके सही उपयोग के तरीके समझाए गए, ताकि बच्चों की सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने और उन्हें आत्म-निर्भर बनाने में मददगार साबित होंगे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter