दुर्ग। दुर्ग की सिकोला बस्ती, वार्ड क्रमांक 16 के रहने वाले धर्मेन्द्र यादव ने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) में चयन प्राप्त कर देश सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फरवरी माह में उन्हें जम्मू बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। यह वार्ड और पूरे दुर्गवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा धर्मेन्द्र यादव से मिलने सिकोला बस्ती पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। वोरा ने कहा, "धर्मेन्द्र जी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे वार्ड और शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना सभी के लिए उदाहरण है। हम उनकी सुरक्षित, गौरवपूर्ण और सफल सेवा की कामना करते हैं।" वार्ड वासियों ने भी धर्मेन्द्र यादव के इस ऐतिहासिक चयन पर खुशी व्यक्त की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल देखा गया।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment