• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मौसम और भी
दिवाली के पटाखों ने दिल्ली-एनसीआर को किया धुआं-धुआं, सांस लेने पर गले में अटक रही दमघोंटू हवा, 400 के पास पहुंचा AQI
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 नवम्बर 2024,  03:11 PM IST
  • 92
दिल्ली में दिवाली पर सरकार की सख्ती के बावजूद जमकर आतिशबाजी हुई और देर रात तक पटाखे जलाए गए। जिसके चलते प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ गया है और अब दिल्ली की सांसे फुल रही है। आलम ये है कि सांस लेने पर जहरीला धुंआ गले में जाकर अटक रहा है।
दिल्ली में दिवाली के बाद हवा की हालत खराब हो गई है। कई जगहों पर शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। हर जगह-जगह धुंआ-धुंआ फैला हुआ है। लोगों का अपने घरों में भी सांस लेना मुश्किल हो गया है और सांस लेने पर दमघोंटू हवा गले में जाकर अटक रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें, तो राजधानी में पिछले 24 घंटे का औसत प्रदूषण भी बढ़कर 359 पर पहुंच गया है और दिल्ली के कई इलाकों में पीएम 2.5 का स्तर तय सीमा से कई गुना ज्यादा दर्ज किया गया है। आज यानी शुक्रवार की सुबह 6 बजे नेहरू नगर, पटपड़गंज, अशोक विहार और ओखला में AQI का स्तर 350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली के इन इलाकों में इतना है AQI आनंद विहार -396 अलीपुर -350 अशोक विहार -384 आया नगर -352 बवाना - 388 चांदनी चौक -336 दिलशाद गार्डन -257 नॉर्थ कैंपस- 390 पंजाबी बाग -391 सोनिया विहार -392 अरबिंदो मार्ग -312 नजफगढ़-329नरेला- 288 जवाहरलाल नेहरू- 340 लोधी रोड -352 द्वारका 349 बुराड़ी क्रॉसिंग -394 आईजीआई एयरपोर्ट -375 30 गुना ज्यादा बढ़ा दिल्ली का प्रदूषण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की मानें, तो दिल्ली में दिवाली की आधी रात को जब कई प्रदूषण मापक स्टेशनों पर वायु प्रदूषण की जांच की गई तो यह खतरनाक स्तर से भी ऊपर देखने को मिला। हालांकि, रात करीब 1 बजे के बाद पीएम 2.5 और पीएम 10 के लेवल में गिरावट देखने को मिली। अभी भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली के विवेक विहार में पीएम 2.5 का स्तर 1800 माइक्रोग्राम/मीटर क्यूब तक पहुंच गया था। जो तय सीमा से 30 गुना ज्यादा है। वहीं नेहरू नगर और पटपड़गंज में देर रात 1500 माइक्रोग्राम/मीटर क्यूब रिकॉर्ड किया गया। जो पीएम 2.5 के लिए मानक सीमा से लगभग 25 गुना ज्यादा है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter