• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं, नगर निगम ने 12 दुकानों पर जड़ा ताला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 जनवरी 2026,  07:53 PM IST
  • 154
no-payment-even-after-notice-municipal-corporation-locks-12-shops

दुर्ग। नगर निगम सीमा अंतर्गत दुर्ग ने गंजपारा स्टेट बैंक के पीछे आबंटित दुकानदारों द्वारा नियमित किराया जमा नही किया जा रहा है, निगम के बाजार विभाग अमला द्वारा 12 दुकानों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम
प्रभारी बाजार अधिकारी अभ्यूदय मिश्रा,सहायक शशिकांत यादव, सहायक ईश्वर वर्मा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान बाजार विभाग एवं राजस्व विभाग टीम भी मौजूद रही।
-बकाया किराया जमा न होने पर हुई कार्रवाई 
नगर निगम के अनुसार,गंजपारा स्टेट बैंक के पीछे आबंटित 12 दुकानों को लीज पर आवंटित किया गया था और प्रत्येक दुकान पर प्रतिमाह निर्धारित किराया जमा करने का प्रावधान था। बाद में किराए में वृद्धि की सूचना भेजकर दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन अधिकांश दुकानदार समय पर भुगतान नहीं कर सके।
-सील की गई 12 दुकानों पर निगम का किराया बकाया था। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद दुकानों का आवंटन निरस्त कर दुकानों को सील किया गया।
मोहम्मद हसन खान / मतिक खान स्टेट बैंक के पीछे - 32,कु. पूजा सेन / शिवनन्दन सेन  गंजपारा , 56,शंकर शर्मा /शारदा शर्मा - 57,मोहम्मद जाकिर /मोहम्मद बशीर - 66,नेहा केसरवानी / रवि केसरवानी - 71,प्रहलाद लालवानी / गोविंद लाल - 72,अय्युब गहलोत / सिराजुद्दीन- 79,श्रीमती  शीतल जांगीड़ /महेन्द्र  जांगीड़ - 80,मुनव्वर अली / मुकद्दर अली - 83,जाकीर हुसैन / मुकद्दर अली - 84,नागेश्वर सोनकर - 89,गिरधारी देवांगन / खोदूराम - 93
-बकाया राशि में लगातार वृद्धि
बाजार विभाग द्वारा बताया कि अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग बकाया है। 
कई दुकानदारों को समय रहते नोटिस भेजे गए, लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण दुकानों को सील करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
-आयुक्त सुमित अग्रवाल  की चेतावनी
नगर निगम ने चेताया है कि भविष्य में भी किराया न जमा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से निगम का उद्देश्य न केवल बकाया रिकवरी करना है बल्कि अन्य दुकानदारों को समय पर किराया जमा करने के लिए सतर्क करना भी है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter