• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
ईरान की अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट: रियाल की वैल्यू जीरो, 27 देशों में बंद हुआ चलन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 जनवरी 2026,  08:38 PM IST
  • 473
ईरान की अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट: रियाल की वैल्यू जीरो, 27 देशों में बंद हुआ चलन

ईरान में आर्थिक हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। रियाल की भारी गिरावट और बेलगाम महंगाई के विरोध में 28 दिसंबर से देशभर में प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच ईरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है। ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा रियाल की वैल्यू जीरो हो जाने के कारण अब यह दुनिया के 27 देशों में मान्य नहीं रही।

 

रियाल की वैल्यू समाप्त होने से ईरान को सबसे अधिक नुकसान यूरोप के देशों में उठाना पड़ेगा, जहां ईरान के साथ विभिन्न प्रकार का आयात-निर्यात होता है। विशेषकर तेल व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब यूरोपीय देशों में ईरानी रियाल का एक्सचेंज नहीं किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय लेन-देन और व्यापारिक समझौतों में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

 

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि मुद्रा संकट के कारण ईरान की जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ेगा, जबकि सरकार के लिए विदेशी व्यापार और निवेश आकर्षित करना और भी कठिन हो जाएगा। रियाल की गिरती साख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता खत्म होने से ईरान की अर्थव्यवस्था के सामने अभूतपूर्व चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter