• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे’—एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 जनवरी 2026,  05:35 PM IST
  • 208
कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे’—एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि भारतीय वायुसेना में इतनी क्षमता है कि वह दुश्मन को कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला सकती है। उन्होंने यह बयान बुधवार, 21 जनवरी 2026 को बदलते वैश्विक हालात और युद्ध की नई प्रकृति पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत और हालिया अभियानों की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यदि भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनना है तो सैन्य शक्ति पर निरंतर ध्यान देना बेहद आवश्यक है।

‘कुछ ही घंटों में कई ठिकानों पर हमला किया

वायुसेना प्रमुख ने कहा, “चाहे युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान हो, जैसा हमने सूडान में किया, या फिर आतंकी ढांचे और आतंकवादियों पर सटीक हमले—भारतीय वायुसेना ने हर मोर्चे पर अपनी क्षमता साबित की है। हमने पाकिस्तान में कुछ ही घंटों में कई ठिकानों पर हमला कर उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर किया। यह भारतीय वायुसेना की ताकत का स्पष्ट प्रमाण है।”

‘सिर्फ आर्थिक ताकत से देश सुरक्षित नहीं

राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देते हुए एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि किसी देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए केवल आर्थिक शक्ति पर्याप्त नहीं होती। उन्होंने कहा, “सैन्य शक्ति ही राष्ट्रीय शक्ति का अंतिम मापदंड है। इतिहास गवाह है कि आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद देश सुरक्षित नहीं रहे। हमारे अपने देश का उदाहरण सामने है—एक समय भारत और चीन मिलकर दुनिया की 60 प्रतिशत जीडीपी नियंत्रित करते थे, फिर भी हमें उपनिवेश बना लिया गया।”

मजबूत सेना और इच्छाशक्ति दोनों जरूरी

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हर देश को एक मजबूत सेना की जरूरत होती है, क्योंकि यदि सैन्य ताकत नहीं होगी तो कोई भी हमला कर सकता है। उन्होंने वेनेजुएला और इराक का उदाहरण देते हुए कहा कि ये हालिया घटनाएं इसकी पुष्टि करती हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ सैन्य शक्ति होना ही काफी नहीं, बल्कि उसका उपयोग करने की इच्छाशक्ति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। “जब तक इच्छाशक्ति नहीं होगी, तब तक संयम को कमजोरी समझा जाएगा। लेकिन जब आप मजबूत होते हैं और संयम बरतते हैं, तभी उसे एक क्षमता के रूप में देखा जाता है,” एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा।

वायुसेना प्रमुख के इस बयान को भारत की सैन्य नीति और पड़ोसी देशों के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter