• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
टी20 विश्व कप विवाद: बांग्लादेश ने फिर कहा ‘नहीं’, भारत में मैच से किया इनकार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 जनवरी 2026,  08:59 PM IST
  • 320
t20-world-cup-controversy-bangladesh-again-said-no-refused-to-play-match-in-india

बांग्लादेश ने भारत में टी20 विश्व कप के मुकाबले खेलने से फिर इनकार कर दिया है। यह फैसला बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर और राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की बैठक के बाद लिया गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक दिन पहले ही BCB को भारत में मैच खेलने का 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही ICC ने बांग्लादेश की श्रीलंका में मैच कराने की मांग भी खारिज कर दी थी। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैच भारत में खेलने से मना किया।

BCB का रुख स्पष्ट
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा, “हम श्रीलंका में खेलने के अपने प्लान के साथ ICC के पास वापस जाएंगे। ICC ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, लेकिन यह ग्लोबल बॉडी सच में ऐसा नहीं कर सकती। ICC वर्ल्ड कप देखने वाले 200 मिलियन दर्शकों को मिस कर देगा। हम इस मसले पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और ICC के साथ बातचीत बंद नहीं करेंगे।”

 

ICC बोर्ड मीटिंग में विवाद
अध्यक्ष इस्लाम ने कहा कि ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ फैसले चौंकाने वाले रहे। मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े मुद्दे को केवल एक घटना नहीं माना जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मसले में भारत (BCCI) ही अकेला फैसला लेने वाला पक्ष था।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter