• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
महापौर ने की समीक्षा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 नवम्बर 2024,  03:43 PM IST
  • 329
छठ पर्व पर तालाबों में की जाए रोशनी: महापौर रिसाली। महापौर शशि सिन्हा ने विभागवार समीक्षा की। छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तालाबों के घाट की सफाई करने और तालाब किनारे रोशन करने निर्देश दिए है। महापौर ने विभाग प्रभारी की उपस्थिति में मुख्य बाजार स्थित मार्गो को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए है। महापौर ने राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दीप पर्व के बाद छठ त्यौहार है। बड़ी संख्या में लोग डूबते और ऊगते सूरज का अर्ध देने पहुचंेगे। इसे देखते हूए तालाब के घाट और आस पास खाली जगहों की बेहतर तरीके से सफाई करे। उन्होंने नेवई डेम, हिन्द नगर तालाब और कल्याणी मंदिर तालाब, रूआबांधा तालाब पर विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए है। बैठक में एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, चन्द्रप्रकाश निगम, सनीर साहू, सीमा साहू, परमेश्वर देवदास आदि उपस्थित थे। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ करे कार्रवाई महापौर ने निर्देश दिए कि कृष्णा टाॅकिज रोड में अधिकांश दुकानदार बढ़ाकर व्यापार कर रहे है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुगम बनाए। महापौर परिषद के सद्स्यों ने कर संग्रहण के संबंध में भी चर्चा की और विशेष माॅनिटरिंग करने कहा। इसके अलावा महापौर परिषद के सद्स्यों ने समीक्षा बैठक में नाली पर स्लैब ढालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter