• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
रायपुर में अधिकारी के ड्राइवर की हत्या
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 सितम्बर 2024,  12:05 AM IST
  • 299
यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। वहीं, इस मामले में अभी तीनों अज्ञात बाइक सवार लुटेरे फरार बताए जा रहे हैं।

पूरा मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। वहीं, इस मामले में अभी तीनों अज्ञात बाइक सवार लुटेरे फरार बताए जा रहे हैं। रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मरीन ड्राइव इन दिनों खूब सुर्खियों में है। यहां आए दिन कुछ ऐसी घटनाएं हो रही है, जो अब चिंता का विषय बन गई है। ताजा मामला सामने आ रहा है कि मरीन ड्राइव में युवक की हत्या कर दी गई है। ये युवक कोई और नहीं बल्कि अंबिकापुर कलेक्ट्रेट का ड्राइवर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। 3 अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूटने के विवाद में ड्राइवर की चाकू मारकर अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े की हत्या की है। बताया जा रहा है कि शासकीय काम से मृतक ईश्वर राजवाड़े अधिकारी को रायपुर लेकर आया था


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter