दुर्ग। आज 28 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय द्वारा दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के माध्यम से निर्मित विभिन्न पुलिस भवनों एवं आवासों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले में पुलिस बल के लिए तैयार किए गए कई महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक भवनों का लोकार्पण किया गया, जिनमें—
नई पुलिस लाइन, दुर्ग में निर्मित 36 अराजपत्रित अधिकारियों एवं 48 प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के आवास गृह, दुर्ग स्थित नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल, थाना भवन पद्मनाभपुर, थाना भवन पुलगांव तथा नवनिर्मित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, धमधा शामिल हैं।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल एवं उनके परिवारों की सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने पुलिस परिवारों की मांग पर सर्व-सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण, हाईमास्ट लाइट स्थापना तथा पुलिस आवासों के मरम्मत कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला दण्डाधिकारी दुर्ग अभिजीत सिंह ने कहा कि जब आम नागरिक रात्रि में विश्राम करते हैं, तब पुलिस बल समाज की सुरक्षा के लिए सतत ड्यूटी पर तैनात रहता है। नवनिर्मित आवासों से पुलिस कर्मियों के जीवन स्तर एवं कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार होगा।
उक्त कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एसडीओ नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, वार्ड पार्षद श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment