• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
मनरेगा में बदलाव और धान खरीदी में देरी से ग्रामीण जनता त्रस्त – कांग्रेस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जनवरी 2026,  06:37 PM IST
  • 421
मनरेगा में बदलाव और धान खरीदी में देरी से ग्रामीण जनता त्रस्त – कांग्रेस

कार्य दिवस बहाल करने और धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग:* 

दुर्ग। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आज प्रदेश भर के मजदूरों, किसानों एवं ग्रामीण परिवारों की गंभीर समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मनरेगा योजना, जो वर्षों से ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा रही है, उसके नाम एवं स्वरूप में किए गए बदलाव से मजदूर वर्ग में भारी असंतोष है। पूर्व में जहां मनरेगा के तहत पर्याप्त कार्य दिवस उपलब्ध होते थे, वहीं वर्तमान में कार्य दिवसों में कटौती और जटिल प्रक्रियाओं के कारण मजदूरों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। लगभग 20 प्रतिशत किसान अब भी धान बेचने से वंचित हैं, क्योंकि उन्हें टोकन नहीं मिल पाया है। इससे किसानों में चिंता और आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि धान खरीदी की समय-सीमा तत्काल बढ़ाई जाए और शेष सभी किसानों को शीघ्र टोकन उपलब्ध कराए जाएं।

कांग्रेस ने राज्यपाल महोदय से मांग की है कि—

मनरेगा योजना के नाम एवं स्वरूप में किए गए बदलाव को वापस लिया जाए।

मनरेगा के पूर्व निर्धारित कार्य दिवसों को तत्काल बहाल किया जाए।

धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाकर सभी किसानों को उनका अधिकार सुनिश्चित किया जाए।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

इसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल,पूर्व विधायक अरुण वोरा ,राजेंद्र साहू ,राजेश यादव,आर एन वर्मा,संजय कोहले, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद,गुरदीप भाटिया आनंद ताम्रकार मनीष बघेल देवी श्री साहू, अयूब खान,पार्षद दीपक साहू, अश्वनी निषा, ज्ञानदास बंजारे,भास्कर कुंडले,अब्दुल गनी,बृजलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष राजा विक्रम बघेल,राकेश साहू, विमल यादव,नंद किशोर शर्मा,नंदा रावत,सुधीर चंदेल, विजयंत् पटेल,हेमंत तिवारी,सुमित घोष,राजकुमार वर्मा,विनोद सेन,भीम सेन,बिजेंद्र संजू धनकर,जमुना साहू निर्मला साहू,शकुन ढीमर, निकिता मिलिंद,हेमा साहू,मोनालिसा पीटर,अशोक मेहरा,सनी साहू,रवि कोसरिया,प्रकाश सीवनकर,चन्ने भाटिया,शिवाकांत तिवारी,अनीस रजा इसाक अली राकेश यादव राकेश परमजीत सिंह भुई,फ़तेह सिंह भाटिया,विकास सापेकर सुरेश जांघेल,गौरव उमरे,राहुल शर्मा, अनूप वर्मा गणेश सोनी,शत्रुघ्न चक्रधारी,शिशिर कसार,वाहिद चौहान, मुकेश साहू छोटू यादव चंद्रशेखर पारख,अली असगर,चिराग शर्मा,आयुष शर्मा, प्रकाश जोशी,श्रद्धा सोनी निकिता सिंह, यश बाकलीवाल भीमा चौहान,अजय शर्मा,मोनू साहू सहित सैकड़ों कॉंग्रेसजन उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter